धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: जोडापोखर। बागडिगी बस्ती में लंबे समय से जारी पेयजल संकट के समाधान के लिए ग्रामीणों के आंदोलन के बाद आखिरकार सार्वजनिक पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई। कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के प्रयास से बरारी मोड़ से बागडिगी बस्ती तालाब तक पाइपलाइन बिछाकर सार्वजनिक नल का कनेक्शन दिया गया, जिसका उद्घाटन स्वयं कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की पानी की समस्या को लेकर नयन चक्रवर्ती आए हुए थे और बस्ती में पानी की बहुत जरूरत थी, जिसके बाद यह व्यवस्था की गई। ग्रामीणों की ओर से नयन चक्रवर्ती ने अनुपमा सिंह का स्वागत किया और कहा कि इस पाइपलाइन व सार्वजनिक नल से लोगों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Kashipur News: पुराने नलकूप फेल, जर्जर पाइपलाइन से बाजपुर में पेयजल सं...