धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक की गई। इसमें डीडीसी सन्नी राज सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित एवं नए मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीसी ने प्रत्येक आवेदन की नियमावली के अनुरूप जांच कर पात्र मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी कर्मियों के आश्रितों को समय पर सहायता प्रदान करना है। इसलिए सभी मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन किया जाए। यह भी पढ़ें- Simdega News: जिला स्थापना समिति एवं अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...