धनबाद, अक्टूबर 17 -- Dhanbad News: पंचेत। पंचेत ओपी क्षेत्र के बेनागोड़िया में दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार की देर रात अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर में कार की स्टीयरिंग से ड्राइवर की छाती में लग गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। गोविंदपुर में सड़क के कारण बलियापुर रोड से नियामतपुर जा रहा था। नींद लग जाने के कारण घटना हुई है। घायल चालक पश्चिम बंगाल के नियामतपुर का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक नियंत्रण खोने के बाद सीधे पोल से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल चालक को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...