Dhanbad News: अनजान कॉल और फिशिंग से रहें सावधान
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए धनबाद पुलिस की ओर से मंगलवार को अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर चिरकुंडा में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने स्कूल बैंड और पुष्प वर्षा से पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने पुलिस पाठशाला के जरिए छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर बताए। उन्होंने कहा कि अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और फिशिंग से सावधान रहें। अपने नाम पर जारी सिम की जानकारी रखें। किसी को अपने दस्तावेज देकर सिम न लेने दें। साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। बच्चों से अपील की गई कि वे खुद जागरुक होने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी के बारे में बताएं। यह भी पढ़ें- पेज 3 लीड के साथ : बीस महीने में 35वां डिजिटल अरेस्ट, फिर भी लोग सतर्क नहीं संदिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.