धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: झरिया विधायक रागिनी सिंह की शिकायत पर रविवार को रांची और धनबाद पथ निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों की टीम ने मोहरीबांध पहुंचकर धंसी हुई सड़क का निरीक्षण किया। करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से बनी 11 किलोमीटर लंबी झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क निर्माण के महज एक वर्ष के भीतर ही गंभीर भू-धंसान की चपेट में आ गई है। निरीक्षण में रांची के अभियंता अरविंद कुमार, धनबाद के कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार और बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक एके सिन्हा शामिल थे। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सड़क निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया गया था। इसमें कोई त्रुटि नहीं है। बीसीसीएल से एनओसी लेने के बाद ही काम शुरू हुआ था, लेकिन भूमिगत आग और सबसीडेंस के कारण नीचे की मिट्टी खोखली होने से सड़क बैठ ग...