धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, उनकी कार्यशैली ही विकास की राह में बाधा बन रही है। जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) की कथित लेटलतीफी को लेकर पंचायती राज विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा है कि फाइलों के निष्पादन और विभागीय प्रक्रियाओं में लगातार हो रही देरी के कारण जिला परिषद की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थिति यह है कि निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद कई योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। जनहित से जुड़े कार्य लंबित रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ल...