धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: मुराईडीह खोदो नदी के समीप डुमरा-कतरास हीरक रोड पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पांडेडीह निवासी अरविंद पांडे (29) की मौत हो गई। वह धनबाद की एक निजी आउटसोर्सिंग कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे।

दुर्घटना का विवरण पुल के समीप अज्ञात वाहन ने कैंपर चालक अरविंद की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अरविंद करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। सूचना पर बरोरा पुलिस उन्हें बीसीसीएल रीजनल अस्पताल, डुमरा ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

परिजनों की मांगे दुर्घटना के बाद परिजनों ने आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर दोपहर 12 बजे से हरिणा नेहरू हीरक चौक जाम कर दिया। सूचना पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और बा...