धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के बाद दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि इसके बाद दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 28 नवंबर से एक दिसंबर तक सुबह हल्के से मध्यम कोहरे और बाद में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंचा, अगले दो दिनों तक सुबह मध्यम कोहरा छाने का अनुमान दो औ...