धनबाद, जुलाई 9 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिले में अगले चार दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार नौ से 12 जुलाई तक धनबाद में सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नौ जुलाई को धनबाद समेत मध्य झारखंड के जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज: बारिश की कमी 48% से 35% पर पहुंची कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं जिले में ए...