Dhanbad News: अंडर-17 बालिका वर्ग में बाघमारा विजेता व निरसा उपविजेता
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: जिलास्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। प्रतियोगिता में 11 प्रखंडों की अंडर-17 बालिका वर्ग की प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में पीएमएस बीटीएम हाईस्कूल मलकेरा बाघमारा ने बालिका उच्च विद्यालय पोद्दार निरसा को हराया। बाघमारा की टीम विजेता व निरसा की टीम उपविजेता बनी। इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, डीईओ अभिषेक झा, डीएसई शालिनी डुंगडुंग, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा समेत अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिप अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन भविष्य में धनबाद के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उद्घाटन मैच में धनबाद प्रखंड और निरसा प्रखंड का मैच हुआ। निरसा ने धनबाद को 5-0 के अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.