Dhanbad News: अंगारपथरा डिस्पेंसरी में 23 लोगों ने किया रक्तदान
धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत संकल्प महिला समिति की ओर से शनिवार को अंगारपथरा डिस्पेंसरी में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 23 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को वाटर बोतल, हैंडवॉश और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल के मार्गदर्शन और संकल्प महिला समिति की अध्यक्ष संटू झा के नेतृत्व में हुआ। मौके पर समिति की सदस्य आशा, मिसेज खान, अनिशा सिंह और पार्वती सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.