Dhanbad News: अंकल हमारे स्कूल को विलय मत कीजिए
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: डीवीसी प्रबंधन द्वारा मैथन डाइक एरिया स्थित मध्य विद्यालय को डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय में विलय करने के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को छात्र-छात्राएं अभिभावकों संग तिरंगा लेकर प्रशासनिक भवन पहुंचे। मासूम बच्चों ने प्रबंधन से गुहार लगाई 'अंकल, हमारे स्कूल का विलय मत कीजिए, इससे हमें परेशानी होगी'। छात्रों के समर्थन में पहुंचे विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन एकतरफा निर्णय नहीं ले सकता। वर्षों पुराने स्कूल के विलय से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने मांग नहीं मानी तो 1 सितंबर से व्यापक आंदोलन किया जाएगा।मुखिया बबलू चौधरी, भाजपा नेता अमरनाथ साव, रंजीत महतो, बासुदेव महतो और मुखिया मनोज राउत समेत अभिभावकों ने कहा कि विलय के बजाय इसी विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.