धनबाद, फरवरी 28 -- Dhanbad Election Result Live: झारखंड निकाय चुनावों के परिणामों की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, अभी धनबाद का रिजल्ट आना बाकी है। शुक्रवार को शुरू हुई वोटों की गिनती अभी पूरी नहीं हो पाई है। शनिवार को भी धनबाद में वोटों की गिनती जारी रहेगी। इस दौरान कुल 9 राउंड के वोटों की गिनती होनी है। कौन चल रहा आगे पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से 9944 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। धनबाद में अभी दो राउंड की ही मतगणना हुई है।Live Updates- 12.55 PM संजीव सिंह ने बनाई 17 हजार की बढ़त धनबाद में नगर निकाय चुनावों के लिए चार राउंड के वोटों की गिनती हो गई है। चार राउंड के बाद संजीव सिंह 54 हजार वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे...