देहरादून, मार्च 23 -- Dhami Sarkar: आज 23 मार्च को उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे कर लिए। इस मौके पर देहरादून परेड ग्राउंड में जन-जन की सरकार- चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान भाजपा विधायकों की मौजूदगी के बीच पुष्कर धामी ने शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चार साल के कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने साझा किया। पुष्कर धामी ने बताया कि इस दौरान भाजपा सरकार यूसीसी, मदरसा बोर्ड और दंगा विरोधी समेत कई सख्त कानून लाई। सीएम पुष्कर धामी ने बताया कि उनकी सरकार ने लैंड जिहादियों से लेकर लव जिहाद और धूक जिहाद पर कार्रवाई की। चार साल में 12 हजार एकड़ से अधिक जमीन को अतिक्रमण को आजाद कराया। ऑपरेशन कालनेमि के तहत साधुओं के वेष में सनातन को बदनाम करने वालों पर सख...