नई दिल्ली, जुलाई 23 -- देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में इस पूजा और व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार इसी दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में जाते हैं। इसी के साथ चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है। अगर आप इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करना चाहते हैं तो इस पूजा में लगने वाली सागम्री की लिस्ट पर एक बार नजर मार लें ताकि व्रत वाले दिन हड़बड़ी ना करनी पड़े। जानिए भगवान विष्णु की पूजा किन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है? साथ ही जानें देवशयनी एकादशी पूजा की आसान विधि भी।भगवान विष्णु की पूजा के लिए सामग्री देवशयनी एकादशी की पूजा के लिए भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति या फिर तस्वीर की जरूरत पड़ेगी। इन्हें चौकी पर रखने से पहले पीले रंग का वस्त्र बिछाया जाता है क्योंकि य...