देवरिया, अगस्त 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में एसपी अभिजीत आर शंकर की सख्ती का असर दिख रहा है। पुलिसिया धमक एक बार फिर कायम होते नजर आ रही है। 27 दिनों में देवरिया पुलिस से चार मुठभेड़ हुई है। पुलिस की बढ़ती सख्ती के चलते बदमाश व तस्करों में खलबली मच गई है। बहुत से बदमाश भूमिगत हो गए हैं, वहीं कई बदमाश जिला छोड़ कर पलायन भी कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद शातिर गिरफ्तार, एक फरारमहिलाओं के साथ लूट की घटना जुलाई माह में खुखुंदू थाना क्षेत्र में टहलने निकली महिला के साथ बदमाशों ने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की। एक अगस्त की भोर में महुई पांडेय के समीप बदमाशों से मुठभेड़ हुई और एक बदमाश को गोली लग गई। एक सप्ताह के अंदर एक बार फि...