Deoria News: 27 अक्तूबर से होगी रामलीला, सांस्कृतिक संगम के कलाकार करेंगे मंचन
देवरिया, जुलाई 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। श्रीरामलीला समिति की बैठक शहर के रामलीला मैदान स्थित श्रीराम मंडपम में हुई। इसमें 27 अक्टूबर से रामलीला और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल ने कहा कि रामलीला का मंचन सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। रामलीला का आयोजन 27 अक्टूबर से एक नवंबर तक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रीरामजानकी मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से मनाई जाएगी। यहां झांकी सजाई जाएगी और भजन होगा। साथ ही समिति द्वारा प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान समिति के मंत्री निखिल कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश मित्तल, शिवजी वर्मा, सुबाष मद्धेशिया, श्याम मनोहर जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, अखिलेंद्र जायसवाल, कपिल सोनी, शंखपाल सर्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.