Deoria News: 22 दिन बाद सऊदी से मैनपुर पहुंचा युवक का शव, मातम
देवरिया, नवम्बर 16 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। सऊदी अरब में रोजी-रोटी कमाने गए युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। 22 दिन बाद रविवार की सुबह गांव शव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आई।तरकुलवा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी बबलू सिंह उर्फ ठाकुर सिंह (41) पुत्र बिजली सिंह करीब एक साल पहले कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे। 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे काम के दौरान हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। कंपनी की ओर से परिजनों को इसकी सूचना दी गई थी। इसके बाद से परिवार उनके शव के आने का इंतजार कर रहा था। 13 नवंबर को शव आने की सूचना पर परिजन गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन उड़ान रद होने के कारण शव नहीं पहुंच सका। रविवार सुबह करीब 11 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.