देवरिया, नवम्बर 6 -- Deoria News: रुद्रपुर। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दो चौकीदारों सहित 21 लोगों के खिलाफ बलबा व फसल को नुकसान करने का मुकदमा दर्ज की है।क्षेत्र के कोरवा गांव की रहने वाली बीना शर्मा पुत्री ज्ञानचन्द शर्मा तहसील में अधिवक्ता हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि 12 व 14 अक्टूबर को उनके खेत में गांव के ही कुछ लोग भैंस चरा रहे थे जबकि कुछ महिलाओं द्वारा बकरियों को चराया जा रहा था। मामले में पुलिस ने दो चौकीदार और करीब 11 महिलाओं सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ बलबा का मुकदमा दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...