देवरिया, सितम्बर 26 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र तेलिया कला से जुड़े बगहा फीडर से जुड़े तेरह गांवों में गुरुवार की रात 13 घंटे तक बिजली गुल रही। जिससे बरसात की अंधेरी रात में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न रहने से मच्छरों के प्रकोप के चलते लोग पूरी रात चैन की नींद नहीं सो सके।वहीं मोबाइल चार्जिंग और पानी को लेकर भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बगहा फीडर से जुड़े मईल, मईलौटा, नरसिंहढाढ़, सोनबरसा, बगही, बगहा, गोहरिया, पिपरा बांध सहित लगभग 13 गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीणों के अनुसार सुबह आधे घंटे के लिए लाइट आई और फिर गुल हो गई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दो सब स्टेशन से जुड़े साढ़े तीन सौ गांवों की गुल रही 15 घंटे बिजली समाचार लिखे जाने तक बिजली नहीं आई थी। ब...