देवरिया, जुलाई 16 -- Deoria News: प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 126 पेटी देशी शराब के साथ आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आठ बाइक भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के चित्रसेन बनकटा स्थित मैदनिया देशी शराब भट्टी के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर शराब लादकर बिहार की ओर जा रहे आठ तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 103 पेटी बंटी-बबली तथा 23 पेटी रोमियो राजा ब्रांड की देशी शराब, कुल 126 पेटी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- 126 पेटी शराब के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार, आठ बाइक भी बरामद मौक...