देवरिया, जुलाई 24 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया नगर पालिका क्षेत्र में पौने तीन सौ सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट लगाये गये हैं। नगर वासियों को शुद्ध पानी पीने को प्रत्येक वार्डो में 9 से लेकर 25 तक स्टैंड पोस्ट लगाये गये हैं। जबकि नगर पालिका क्षेत्र में 23 आरओ फीजर और तीन प्याऊ लगे हैं। इसका खुलासा सूचना का अधिकार तहत नगर पालिका द्वारा दी है जानकारी से हुआ है। शहर के अमेठी रोड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता निर्मल कुमार त्रिपाठी ने नगर पालिका के जन सूचना अधिकारी से विभिन्न विन्दुओं पर सूचना मांगी थी। इसमें देवरिया नगर पालिका क्षेत्र में शहर वासियों को शुद्ध पानी पीने को कितने सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट और आरओ फीजर लगाये गये है इसका स्थान सहित सूची मांगी। नगर पालिका द्वारा दी गयी सूची के अनुसार पालिका क्षेत्र में कुल पौने तीन सौ सार्वजनिक...