देवरिया, अक्टूबर 8 -- Deoria News: मेहरौनाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। भागलपुर-पिण्डी मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें से एक युवक की इलाज के दौरान बुधवार शाम को मौत हो गई। युवक की मौत की खबर गांव व घर पहुंचते कोहराम मच गया।लार थाना क्षेत्र के चुरिया टोला करचो गांव निवासी कमलेश प्रसाद का (20) वर्षीय बेटा करन कुमार मंगलवार को बाइक से अपने दोस्त के साथ बलिया गया था। बलिया से वापस लौटते समय मंगलवार की रात भागलपुर पिण्डी मार्ग पर जिरासो पेट्रोल पंप के सामने एक ऑटो से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में घायल करन कुमार की इलाज के दौरान बुधवार शाम गोरखपुर में मौत ...