देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों पर भोर से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छोटी काशी के नाम से विख्यात रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों व शहर के देवरिया-कसया बाई पास रोड स्थित सोमनाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। उधर मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे. यह भी पढ़ें- Khagaria News: गेरुआ रंग से पटा अगुवानी गंगा घाट, काफी संख्या में जुटे कांवरियाभगवान शिव का जलाभिषेक श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंगल कामना की। वहीं बरहज व भागलपुर कावड़िये स्नान ध्यान कर सरय...