Deoria News: हर साल खेल पर 16 लाख खर्च फिर भी नतीजा सिफर
देवरिया, जुलाई 20 -- Deoria News: देवरिया, रंजय कुमार पाण्डेय। पीएम श्री स्कूलों में खेल का हाल बुरा है। हर साल इन स्कूलों पर करीब 16 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद अधिकतर विद्यालयों के एक भी छात्र खेल में जनपद स्तर तक भी नहीं पहुंच पाते हैं। स्कूलों में खेल संसाधनों की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे छात्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। जनपद में कुल 2121 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें से 33 स्कूलों को पीएम श्री विद्यालय का दर्जा प्राप्त है। सरकार इन स्कूलों को विशेष सुविधा प्रदान करती है। खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रति वर्ष हर स्कूल को 50 हजार की निधि भेजी जाती है। इसके पीछे सरकारी मंशा है कि इन स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं खेल के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। हैरत की बात यह है कि गिने-चुने स्कूलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.