देवरिया, नवम्बर 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। हरा चारा को किसानों में 81 कुंतल जई बीज का वितरण होगा। पशुपालकों के हरे चारे की बुवाई करने पर उन्हे अुनदान पर बीज मिलेगा। अनुदान के बाद 43 रूपया किलो बीज दिया जायेगा। विकास खण्डों के राजकीय पशु अस्पतालों से पशुपालकों में जई चारे का वितरण होगा। किसानों को 165 रूपया किलो की दर से बरसीम का बीज भी दिया जायेगा। रबी सीजन में पशुओं को पौष्टिक हरे चारे को जई का बीज पशुपालन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय से बीज प्राप्त करें। यह चारा पशुधन प्रसार अधिकारी निशिकांत तिवारी के अनुसार जई दुधारू पशुओं के लिए लाभदायक हरा चारा है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम एवं फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पशुओं में दुग्ध उत्पादन बढ़ता है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। सर्दिय...