देवरिया, सितम्बर 14 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के गांधी चौक पर शनिवार को बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस ने गांधी चौक स्थित पिकेट पर पुलिस की ड्यूटी लगा सतर्कता बढ़ा दी है।उपनगर के हरैया वार्ड नम्बर आठ निवासी राकेश मिश्र पुत्र स्व. स्वामीनाथ मिश्र शनिवार दोपहर गांधी चौक स्थित पुलिस पिकेट के समीप बाइक खड़ा कर स्वयं खड़े थे। इसी दौरान ठेले पर कीवी फल बेच रहा एक युवक से बाइक हटाने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू में मामूली विवाद में मारपीट, युवक गंभीर घायल विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग बीच-बचाव करने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है ...