Deoria News: हत्या के तीसरे दिन भी नहीं हुआ युवक का दाह संस्कार, मनुहार में जुटे अधिकारी
देवरिया, जुलाई 5 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रास्ते के विवाद में चाकू बाजी मामले में मारे गए राजू विश्वकर्मा का दाह संस्कार तीसरे दिन रविवार तक नहीं हो सका है। परिजन आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने, एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता सहित विभिन्न मांगों को लेकर दाह संस्कार नहीं करने दे रहे हैं। तीन दिन से पुलिस और प्रशासन के लोग परिजनों से दाह संस्कार की मनुहार कर रहे हैं। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र स्थित हथियागढ़ नौतन गांव में पड़ोसियों ने रास्ते के विवाद में लाठी डंडे और चाकू से हमला बोल दिया था। चाकू बाजी मामले में गांव निवासी राजू विश्वकर्मा 37 वर्ष की मौत हो गई थी। जबकि उसके परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.