देवरिया, अगस्त 7 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक पर जिले की एक भी सीएचसी खरा नहीं है। जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं। इन पर मानक अनुसार चार विशेषज्ञ डाक्टर सर्जन, फिजिशियन, स्त्री एवं बाल रोग विशेष तैनात होने चाहिए। ताकि गंभीर मरीजों को वह संभाल सकें। एक भी सीएचसी के मानक पर खरा नहीं उतरने से अधिकांश गंभीर मरीजों को रेफर किया जाता है। इसका खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ता है। जनपद में सालों पहले डेढ़ लाख की आबादी पर सीएचसी खोला गया। इधर जिले की आबादी बढ़कर 35 लाख से अधिक हो गयी, लेकिन एक भी सीएचसी को भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक पर खरा नहीं हैं। जिससे मरीजों को सीएचसी का पूरा लाभ नहीं मिलता है। भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक (आईपीएचएस) के अनुसार सामुदायिक ...