देवरिया, जुलाई 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। स्थानान्तरण के बाद भी सरकारी आवास न खाली करने वाले पुलिस कर्मियों को लेकर एसपी सख्त हो गए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर सभी पुलिस कर्मियों को सरकारी आवास खाली करने की चेतावनी दी है। न खाली करने पर कार्रवाई भी होगी। जिले में तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन से लेकर थाने तक सरकारी आवास बनाए गए हैं। तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए यह आवास आवंटित किए जाते हैं। तैनाती के दौरान वह उसी कमरे में रहते हैं। कुछ ऐसे भी पुलिस कर्मी हैं, जो गैर जनपद स्थानान्तरित तो हो गए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने सरकारी आवास खाली नहीं किया है। जिसके चलते कुछ पुलिस कर्मियों को प्राइवेट आवास में रहना पड़ रहा है।आए दिन ऐसे पुलिसकर्मी एसपी के सामने पेश होकर सरकारी आवास आवंटित करने की मांग क...