देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राघव नगर स्थित स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को सहोदया इंटर स्कूल सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता का थीम 'रील टू रियल' रखा गया था। इसमें जनपद एवं आसपास के लगभग 15 से 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों के चयनित प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कड़े मुकाबले और उत्कृष्ट कलात्मक प्रस्तुतियों के बीच स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा अनन्या तिवारी ने अपने भावपूर्ण एवं सधे हुए नृत्य प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: संशोधित : उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जल सदन (वॉटर हाउस) ओवरऑल चैंपियन'रील टू रियल' थी...