देवरिया, अगस्त 7 -- Deoria News: लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत लार के कोइरी टोला वार्ड निवासी दो छात्र गुरुवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकले, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्षेत्र में अपहरण की आशंका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसी कैमरे की मदद से करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बरामद किया, जिसके बाद परिजनों के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली। नगर पंचायत के कोइरी टोला के रहने वाले दो बच्चे एक निजी स्कूल में कक्षा पांच के छात्र हैं। गुरुवार की सुबह रोज की तरह दोनों स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। दोनों आपस में दोस्त भी हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल से फोन आने के बाद परिजनों को ...