देवरिया, अगस्त 11 -- Deoria News: देसही देवरिया/रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल जा रही किशोरी को प्रलोभन देकर एक युवक कुशीनगर ले गया। समान खरीदने के बहाने होटल में ले गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस तहरीर मिलने के 2 दिन बाद भी मामले की छानबीन में जुटी है। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर किशोरी ने आपबीती का वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजा है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: घर से ले जाकर नाबालिग के साथ बनाई अश्लील वीडियोमामले की जानकारी महुआडीह थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस को दिए तहरीर में महिला का कहना है कि 8 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उसकी बेटी स्कूल जाने के लिए भटनी दादन चौराहे पर पहुंची थी। पड़ोस का रहने वाला युवक उसकी बेटी की साइकिल एक दुकान पर रखवाकर उसे दोपहिया वाहन से कुशीनगर के आगे...