देवरिया, जुलाई 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। स्कार्पियो से बिहार भेजी जा रही 70 पेटी देसी शराब स्वाट टीम व श्रीरामपुर थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद की गई। साथ ही टीम ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तस्कर को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। श्रीरामपुर थाने की पुलिस व स्वाट टीम वाहन चेकिंग पड़री बाजार के समीप कर रही थी। अचानक एक तेज रफ्तार स्कार्पियो आते हुए नजर आई। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक स्कार्पियो तेज रफ्तार लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोक लिया और तलाशी ली तो उसमें से 70 पेटी देसी शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- पिकअप से बिहार भेजी जा रही 72 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद चालक ने अपना नाम बुलेट राम निवासी भोज हाता थाना मीरगंज जिला गोपालगंज बताया। ...