देवरिया, अक्टूबर 11 -- Deoria News: मेहरौनाघाट (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में शुक्रवार की रात घर के बरामदे में सोते समय चाकू से किए गए हमले में घायल 62 वर्षीय महिला की देर रात उपचार के दौरान बीआरडी मेडिकल कालेज में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव निवासी सुभावती देवी (62) पत्नी वकील राजभर शुक्रवार की रात में घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और सो रही महिला पर चाकुओं से हमला कर मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Deoria News: देवरिया में बरामदे में सो रही महिला पर चाकू से हमला, गंभीर महिला के शोर करने पर परिवार के लोग पहुंचे तो वह लहूलुहान स्थिति में थीं। यह देख परिवार ...