देवरिया, जुलाई 19 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। सेंट जेवियर्स स्कूल में शनिवार को क्षेत्र की अत्याधुनिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक रितेश चंद्रा ने किया। उन्होंने कहा कि यह लैब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे छात्र-छात्राओं में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और तकनीकी कौशल का विकास होगा। विद्यालय की शैक्षणिक प्रशासिका शीना चंद्रा एवं प्रधानाचार्य राकेश मिश्रा ने भी लैब का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए लगभग 20 तकनीकी मॉडलों की सराहना की। प्रदर्शित मॉडलों में वाशिंग मशीन सर्किट, स्मार्ट एलईडी टॉर्च, मोशन सेंसर सर्किट, पियानो सर्किट, लिफ्ट पुलिंग सिस्टम, थ्री-डी प्रिंटर, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक वाटर पंप सहित कई ...