Deoria News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश के करीब पहुंची पुलिस
देवरिया, सितम्बर 18 -- Deoria News: मेहरौनाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। महिला से गहने झपटने के मामले में पुलिस जांच तेज करते हुए टप्पेबाज के काफी करीब पहुंच गई है। नगर क्षेत्र से बिहार बॉर्डर स्थित मेहरौना चौकी तक करीब 50 कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। एक स्थान पर बदमाश की तस्वीर अपेक्षाकृत साफ मिली है। फुटेज में वह बुलेट से जाता और हेलमेट लगाए नजर आ रहा है। पुलिस बाइक और हुलिए के आधार पर उसकी पहचान में जुटी है।
मामले का विवरण मामला सोमवार सुबह का है। नगर पंचायत लार के कोइरीटोला वार्ड निवासी महिला को बाइक सवार युवक पिपरा चौराहे से शास्त्रीनगर की ओर ले गया था। आरोप है कि सुनसान स्थान पर डराकर उसके कानों के सोने के टॉप्स और गले का मंगलसूत्र उतरवा लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पति मुन्ना गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.