देवरिया, जुलाई 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सीडीपीओ ने देवरिया विकास खंड के कतरारी प्राथमिक विद्यालय का गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल वाटिकाओं के संचालन तथा विद्यालय में छात्र नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर सीडीपीओ ने सुधार के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सीडीपीओ और पर्यवेक्षिका ने संयुक्त रूप से किया आंगनबाडी केंद्रों का निरीक्षणसीडीपीओ का आगमन सीडीपीओ विश्वदीपक पाण्डेय सुबह 7:45 बजे प्राथमिक विद्यालय कतरारी पहुंचे, जहां विद्यालय के शिक्षक उपस्थित पाए गए। शिक्षकों के साथ सीडीपीओ ने प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों के साथ मिड-डे मील भी चखा। निरीक्षण के दौरान कायाकल्प के पैरामीटर्स, साफ सफाई, संदर्शिकाओं के उपयोग, शिक्षक डायरी आदि पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। छात्र संख्या ...