देवरिया, अगस्त 30 -- Deoria News: देवरिया, वाचस्पति मिश्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 98 दिनों में देवरिया को करीब 1416 करोड़ रुपए की सौगात दी है। अपने तीन दौरों में उन्होंने जहां विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा वहीं भाजपा के सुशासन के साथ ही सनातन की भी जमकर बात की। उन्होंने जनता को भाजपा और अन्य दलों की सरकारों का अंतर भी समझाने का पूरा प्रयास किया और अच्छे जनप्रतिनिधि तथा अच्छी सरकार के फायदे भी बताए। 2027 में भाजपा के सामने देवरिया में अपना ही इतिहास दुहाराने की चुनौती है। मुख्यमंत्री की जिले में हुई तीनों सभाओं को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। 22 मई को अपने पहले दौरे में मुख्यमंत्री ने देवरिया सदर, रामपुर कारखाना और पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र को साधते हुए 655.45 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी, वहीं 26 जून के दौरे मे...