देवरिया, सितम्बर 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को आयोजित 428 टीकाकरण सत्र का सीएमओ डा. अनिल गुप्ता, एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ सहित ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षकों ने निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारियों व पर्यवेक्षकों ने टीकाकरण सत्र पर मिल रही सुविधाओं का हाल जाना। निरीक्षण में अनुपस्थित सीएचओ का वेतन रोक दिया।सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता रामपुर कारखाना ब्लॉक के वीएचएसएनडी सत्र गौरा पहुंची। जहां एएनएम मौजूद रहीं पर सीएचओ अर्चना भारती अनुपस्थित रहीं। सीएमओ ने सीएचओ अर्चना का एक दिन का रोक दिया। एएनएम द्वारा 7 बच्चों और दो गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया था। सीएमओ डा. गुप्ता ने एएनएम को निर्देश दिया गया कि शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एंट्री ई कवच पर करना व सभी बच्चों के एमसीपी कार्ड को शत प्रतिशत भरना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़े...