देवरिया, जुलाई 23 -- Deoria News: बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बुधवार को थाना क्षेत्र के पकहां न्यू पीएचसी सहित क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में न्यू पीएचसी पकहां में चिकित्सक डॉ. विनय वर्मा तथा तिरमा साहुन उपकेंद्र पर सीएचओ नरेंद्र अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने दोनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा अभिलेखों का जायजा लिया। अस्पताल में कुल 19 मरीज पाए गए।अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर सीएमओ ने सीएचओ फूजैन को कड़ी फटकार लगायी। डॉ. विनय वर्मा ने ऑनलाइन अवकाश आवेदन किया था, लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ था। सीएमओ ने पकहां म...