देवरिया, अक्टूबर 20 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिन्हा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने दवा भंडार, अभिलेखों और साफ-सफाई की स्थिति देखी। कमियां मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एक्स-रे फिल्म की कमी और एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट) व केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट) जैसी जरूरी जांचों की सुविधा उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा भी उठा। मीडियाकर्मियों ने इन समस्याओं से मरीजों को हो रही परेशानी की ओर सीएमओ का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का भरोसा दिया।सीएमओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही...