देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने भाटपाररानी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्रक भेजकर निर्माण कार्य की जांच कराने और मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है।भाजपा नेता ने पत्रक में आरोप लगाया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर पुराने भवनों को ध्वस्त कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। पुराने भवन करीब 60 से 65 वर्ष पुराने हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था द्वारा अनियमितता बरती जा रही है तथा पुराने भवनों के मलबे से निकली ईंटों का प्रयोग नए निर्माण में क...