देवरिया, जुलाई 28 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर में सावन मेले की तैयारी अन्तिम चरण में है। 30 जुलाई गुरुवार से यहां हर हर महादेव का जयघोष गूंजेगा। मन्दिर परिसर में एक माह तक मेला चलता है, जिसमें दूर दराज के भी श्रद्धालु आते हैं। महाकाल के उपज्योर्तिलिंग और दूसरी काशी के नाम से विख्यात पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में सावन मेले की तैयारी अन्तिम चरण में है। यहां सावन में एक माह तक विशाल मेला चलता है, जिसमें क्षेत्रीय लोगों के साथ ही दूसरे प्रदेशों के भी श्रद्धालु पूजन अर्चन और जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: कल से शुरू होगा सावन, शिवालयों में तैयारियां पूरी हर सोमवार और शुक्रवार को बरहज से कांवड़ियों का जत्था सलिल पावन सरयू का...