Deoria News: साइबर अपराधियों ने फल विक्रेता के खाते से उड़ाए 95 हजार रुपये
देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। फल एवं जूस विक्रेता के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 95 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।तरकुलवा थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी अजय कुशवाहा तरकुलवा कस्बे में फल और जूस की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि दुकान की कमाई से बचाए गए कुछ रुपये बैंक खाते में जमा थे। शनिवार को अचानक उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का संदेश आया। खाते की जांच करने पर पता चला कि अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 95 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।रुपये निकलने की जानकारी होते ही वह परेशान हो गए और मामले की शिकायत तरकुलवा पुलिस से की। पीड़ित ने जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.