देवरिया, सितम्बर 6 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में साइबर अपराध तेजी से बढ़ा है। साइबर अपराध के इस दलदल में जिले के युवा भी बड़ी तेजी से उतर रहे हैं। हाल के दिनों में साइबर थाने की पुलिस 20 से अधिक युवाओं को साइबर अपराध के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि फरार अन्य की टीम तलाश कर रही है। इतना ही नहीं, साइबर थाने की रडार पर कई और भी हैं। जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस उसके लिए भी जाल बिछा चुकी है।पहले लोग बैंक में रुपया रखने के बाद यह मान लेते थे कि अब उनका रुपया सुरक्षित हो गया है, लेकिन इस अत्याधुनिक समय में बैंक में भी रुपया सुरक्षित नहीं रहा। यह भी पढ़ें- खाता खरीद साइबर अपराध का रुपये मंगाने वाले तीन गिरफ्तार डेढ़ दशक से साइबर अपराध का ऐसा जाल बिछता जा रहा है कि लोगों को कब कंगाल कर दिया जाएगा, यह...