देवरिया, सितम्बर 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक खाता धारक के खाते से 3 लाख 23 हजार रुपये उड़ा दिया। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ग्राहक को इसकी भनक लग सकी। इस मामले में साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।सदर कोतवाली के खोराराम गांव के रहने वाले अनिल कुमार चौहान का आरोप है कि उनके खाते से दो सितंबर को एक बार दो लाख, एक बार एक लाख व एक बार 23 हजार रुपये में रुपये की निकासी की गई है। सभी रुपये आनलाइन ट्रांजेक्शन किए गए हैं। यह भी पढ़ें- 1.09 लाख रुपये की निकासी, मामला दर्ज इसकी भनक उन्हें तब लगी, जब उनके मोबाइल पर इससे संबंधित मैसेज आया। मैसेज आने के बाद उनके पैर तले जमीन ही खिसक गई। इसके बाद उन्होंने टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले मे...