देवरिया, नवम्बर 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में बुधवार को दोपहर साइड देने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार दो युवकों पर पिकअप चालक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा पिपरा चंद्रभान निवासी रितेश चौहान (20) पुत्र शंभू व नितेश चौहान (18) पुत्र शैलेश बाइक से अपने दोस्त के घर खोराराम के लिए निकले, जहां उसे उन्हें दोस्त के बहन की तिलक में जाना था। वह शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में पहुंचे कि पिकअप चालक से साइड देने को लेकर विवाद हो गया और बात बढ़ गई। आरोप है कि इसी बीच पिकअप चालक ने चाकू से हमला कर दोनों युवकों को घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के ...