Deoria News: सहकारी समितियों पर खाद नहीं, किसान परेशान
देवरिया, नवम्बर 20 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले के दर्जनों साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं होने से किसान परेशान हैं। भाटपाररानी समितियों पर डीएपी नदारद है, इससे किसान खाद को चक्कर लगा रहे हैं। वहीं लार क्षेत्र की सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र की 13 समितियों पर पिछले एक सप्ताह से खाद नहीं है। वहीं भागलपुर की 12 समितियों पर भी एक सप्ताह से खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं। गुरुवार को 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में यह सच्चाई सामने आई। सलेमपुर संवाद अनुसार तहसील के ग्रामीण सहकारी समिति परसिया भगौती व परसिया भण्डारी पर गुरुवार को डीएपी व यूरिया उपलब्ध रहा। सचिव नवनाथ पाण्डेय ने बताया कि परसिया भण्डारी समिति पर डीएपी दस टन आया था। जिसका वितरण करने के बाद डीएपी स्टॉक में नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.