Deoria News: सर्वर में खराबी से बाधित रही सीटी स्कैन जांच, परेशान रहे मरीज
देवरिया, अगस्त 8 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। शुक्रवार को करीब चार हजार लोग इलाज कराने पहुंचे थे। सीटी स्कैन के सर्वर में आई खराबी से जांच बाधित रही, जिससे मरीजों को परेशानी हुई। कुछ लोग मायूस होकर लौट गए तो कुछ को देर तक इंतजार करना पड़ा। करीब चार घंटे बाद खराबी दूर होने पर जांच शुरू हुई। वहीं पर्ची काउंटर, ओपीडी से लेकर जांच व पैथालाजी रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतार रही। लोगों को देर तक प्रतीक्षा करना पड़ा, जिससे दक्कत हुई। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र से लोग आए थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से कतार लगने लगी। करीब 2500 से लोगों ने पर्चा लिया, वहीं फालोअप में करीब 1500 से अधिक लोग पहुंचे थे। ओपीडी और वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.